{"_id":"6133c3128ebc3e7a1e70096a","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp650203714","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलवान घाटी में तैनात फौजी के घर का ताला तोड़कर पुलिस ने किया उपद्रव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलवान घाटी में तैनात फौजी के घर का ताला तोड़कर पुलिस ने किया उपद्रव
विज्ञापन
औंग। जम्मू-कश्मीर की गलवान घाटी मैं तैनात नायब सूबेदार के घर का ताला तोड़कर पुलिस ने तलाशी ली। फौजी का परिवार हिमाचल प्रदेश के बालमपुर यूनिट में रहता है। फौजी ने फोन कर थानाध्यक्ष से मामला जानने कोशिश की तो थानाध्यक्ष से गहमागहमी हो गई। मामले में एसपी ने बिंदकी सीओ को जांच के आदेश दिए हैं।
थानाक्षेत्र के कौड़िया गांव में नायब सूबेदार तेज नारायण का घर है। बगल में छोटे भाई गुरुप्रसाद परिवार के साथ रहते हैं। 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे पुलिस गुरुप्रसाद के घर एक बाइक चोरी की जांच करने पहुंची थी। घर पर गुरुप्रसाद की पत्नी कल्पना थीं।
कल्पना ने बताया पुलिस ने दरवाजा खटखटा कर बुलाया और पति के बारे में पूछा तो उसने फैक्टरी में होने बात कही। पुलिस ने कल्पना के घर की तलाशी ली। कल्पना ने बताया बगल में जेठ सूबेदार तेजनारायण का घर है। मना करने के बाद भी पुलिस ने उनके घर का ताला तोड़ा और तलाशी ली। इसके बाद मायके से दहेज में मिली बाइक साथ ले गई है।
विज्ञापन
कल्पना का आरोप है कि रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों के बहकावे में आकर पुलिस में ऐसा किया है। जेठ के घर का ताला तोड़कर उनकी भी बेइज्जती की। इसकी जानकारी जेठ को दी गई, तभी उन्होंने ताला तोड़ने के बारे में थानाध्यक्ष से बात की। थानाध्यक्ष ने भी उनसे गलत तरीके से बात की। प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह ने बताया 24 अगस्त को गांव से कमलेश की बाइक चोरी हुई थी।
जांच के दौरान गुरुप्रसाद को खोजने पुलिस गई थी। गुरुप्रसाद घर में नहीं मिला था। बगल के घर में होने के शक पर बड़े भाई तेजनारायण के घर में खोजने का प्रयास किया गया है। मामले में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के आदेश दिए गए हैं। सीओ बिंदकी योगेंद्र मलिक ने बताया मामले की जांच की जा रही जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी।