फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

बाइक सवार की मौत पर गैरइरादतन हत्या और लूट का मुकदमा

Fri, 20 Aug 2021 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
फतेहपुर। बकेवर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव के पास संदिग्ध हालत में घायल मिले बाइक सवार की मौत के मामले में पांच के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू की है। हालांकि पुलिस हादसे में बाइक सवार की मौत होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बकेवर थानाक्षेत्र के देवमई गांव निवासी शिवशंकर तिवारी ने बताया कि उसका बेटा शैलेंद्र तिवारी उर्फ शानू (30) कार वर्कशॉप में कर्मचारी था। आठ अगस्त को बेटे के एक सहकर्मी की मां का देहांत हो गया था। उनकी अंत्येष्टि में बेटा शामिल होकर दोपहर दो बजे घर लौट आया। इसके बाद गांव के हिमांशु उर्फ पीके डान, दीपक उर्फ गांधी, राजेंद्र सैनी, बबन वर्मा निवासी देवमई और अतुल सैनी निवासी साईं चौडगरा बेटे को खाने पीने की पार्टी में ले गए थे।
विज्ञापन

शैलेंद्र रात करीब नौ बजे तक घर नहीं पहुंचा। फोन पर संपर्क किया। लेकिन उससे बात नहीं हो सकी थी। पुलिस ने रात करीब एक बजे टिकरा ईंट भट्टे के पास झाड़ियों में बेटे को घायल हालत में पड़े होने की सूचना दी। वह बहू राखी तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय बेटा होश में था और बेटे ने बताया कि हिमांशु, दीपक, अतुल, राजेंद्र, बबन वर्मा ने मिलकर उसके साथ घटना की है। मोबाइल, हेलमेट, पांच हजार की नगदी भरा पर्स लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे जबरदस्ती शराब पिलाई थी और भुगतान भी करवाया था। भुगतान करने का विरोध करने पर घटना की। उसके बेटे की इलाज के दौरान नौ अगस्त की रात करीब 11 बजे हैलट में मौत हो गई थी। थाना प्रभारी जयचंद्र भारती ने बताया मामला प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट का है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed