{"_id":"6112d0468ebc3e7c3b30dfe8","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp645514760","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर हुई किशोर की हत्या, स्लाइड भी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर हुई किशोर की हत्या, स्लाइड भी बनी
विज्ञापन
किशनपुर। गाजीपुर गांव में अपहरण के बाद किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक किशोर को हिरासत में लिया है। यह लड़का, मृतक का दोस्त है। खबर है कि इसने हत्या की बात कबूल कर ली है। कुकर्म का विरोध करने पर घटना करने की बात पुलिस को बताई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। कुकर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है।
गाजीपुर गांव निवासी एक किशोर (14) रविवार को तीन बजे घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। देर शाम पिता ने इसकी शिकायत थाने में की तो उसे गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा गया। सोमवार की सुबह वह थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराकर घर लौट रहा था तो उसके बेटे की लाश गन्ने के खेत में मिलने की बात पता चली। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने लड़के के पिता की तहरीर पर गांव के सात लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसमें चार को पकड़ लिया गया।। पुलिस ने मंगलवार को इस घटनाक्रम में गांव के एक 15 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया जो, मृतक का दोस्त है। बताया जा रहा है कि इस लड़के ने हत्या की बात कबूल की है और बताया है कि घटना कुकर्म के विरोध में हुई है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी कुछ नहीं कहा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक रस्सी भी बरामद की है, जिससे लड़के का गला घोटा गया था। इंस्पेक्टर किशनपुर शेर सिंह ने बताया कि जांच प्रगति पर है और पुलिस एक-दो दिन में खुलासा हो जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड बनाई गई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भिटौरा गंगा घाट किनारे कर दिया है। नाजुक अंगों में चोट नहीं मिली है।
फरार क्यों हैं लड़के और किसने लिखी गाली
पुलिस द्वारा जिस लड़के को पकड़ा गया है। उसके द्वारा घटना कबूल करने की चर्चा है। मगर मृतक के पेट पर परिजनों के लिए गाली लिखने, नामजद परिवार के लड़कों का फरार होना, उनकी दुकान में खून के छींटे मिलना, इन सब सवालों के जवाब पुलिस को खोजने होंगे। जिसके बाद ही हत्याकांड से पर्दा उठेगा।