{"_id":"607dd6508ebc3e59274e17db","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6243905162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर गोवंश आने की खुन्नस में पालक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर गोवंश आने की खुन्नस में पालक को मारी गोली
विज्ञापन
फतेहपुर। मामूली बात पर पड़ोसी ने लाइसेंसी पिस्टल से पशुपालक को गोली मार दी। चीख पुकार सुनकर दौड़े घायल के चाचा पर भी फायर किया। पुलिस ने हमलावर को लाइसेंसी पिस्टल और लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिला अस्पताल से घायल को कानपुर के लिए रेफर किया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर निवासी बृजेंद्र सिंह गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन है। उनका बेटा अंशुमान उर्फ किशन सिंह घर के बगल में हाते में गाय व भैंस पाले है। देर रात करीब 11 बजे एक गाय हाते से छूटकर शादीपुर चौराहे तक चली गई।
अंशुमान गाय की तलाश करते हुए चौराहे की ओर गए, लेकिन गाय नहीं मिली। वह घर को लौटने लगा। तभी घर के बाहर खड़े देवेंद्र उर्फ बच्चा सिंह ने दरवाजे के सामने से अक्सर मवेशी को लेकर आने-जाने पर नाराजगी जताई और अपशब्द कहने लगा।
विज्ञापन
अंशुमान ने इसका विरोध कर दिया तो देवेंद्र सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। गोली पेट में लगी। घायल के चाचा राजेंद्र सिंह ने बताया कि भतीजे की चीख सुनकर वह दौड़कर मौके पर पहुंचे तो हमलावर ने उन पर भी फायर किया लेकिन वह बच निकले। तभी आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला।
कोतवाल सत्येंद्र सिंह व हरिहरगंज चौकी प्रभारी विजय त्रिवेदी मौके पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल की मां वीना सिंह की तहरीर पर देवेंद्र उर्फ बच्चा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लाइसेंसी पिस्टल और बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए कार्रवाई होगी।