{"_id":"6abeab90ee58cd4e73061fb5","slug":"players-displayed-their-sporting-skills-at-the-sports-competition-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163631-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल
विज्ञापन
अमौली। कस्बे के बलदेव गिरि पाठशाला इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग की 100 मीटर बालिका दौड़ में अंजलि और बालक वर्ग में शानू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका में सैन्वी और बालक में सानू विजेता रहे। 400 मीटर बालिका में गुड़िया और बालक में अंश ने बाजी मारी। लंबी कूद में बालिका वर्ग की पायल और बालक वर्ग के प्रांशु यादव ने पहला स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग की 100 मीटर बालक दौड़ में अनुज और बालिका में मधु प्रथम रहे। 200 मीटर बालिका में लक्ष्मी पाल और बालक में दीपक विजेता बने। 400 मीटर बालिका में शिवानी और बालक में मयंक यादव ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में लक्ष्मी पाल और बालक में सत्यम प्रथम रहे। जोन प्रभारी अमित कुमार और विकास कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बलदेव गिरि पाठशाला इंटर कॉलेज अमौली, सर्वोदय इंटर कॉलेज बिरनई, गंगा चरण सधारी लाल इंटर कॉलेज बुढ़वा, बद्री प्रसाद दुलीचंद इंटर कॉलेज अमौली, बृज गोपाल वर्मा इंटर कॉलेज न्योरी जलालपुर और डिघरुआ इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और पीटीआई मौजूद रहे। आयोजक प्रधानाचार्य बैजनाथ गौतम ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद क्रीड़ा रैली के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।