{"_id":"6abeac680ea507a8c70ab8e7","slug":"avlesh-and-rajnandini-won-gold-at-the-district-athletics-meet-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-163648-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जिला एथलेटिक्स में अवलेश और राजनंदनी ने जीते स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जिला एथलेटिक्स में अवलेश और राजनंदनी ने जीते स्वर्ण
विज्ञापन
फोटो-45-डायट में जिला एथलेटिक्स व बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत: आयोजक
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में बृहस्पतिवार को जिला एथलेटिक्स एवं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ डायट प्राचार्य मायाराम ने किया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न दौड़ व एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्साह से प्रतिभाग किया।
प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालिका वर्ग में एकारी की नैनशी प्रथम और राजनंदनी द्वितीय रहीं। 50 मीटर बालक वर्ग में मिचकी के अंश सिंह प्रथम और गौराकलां के ओंकार द्वितीय रहे। 100 मीटर बालक वर्ग में शिवपुर के ईशू प्रथम और मिचकी के अंश सिंह द्वितीय रहे। 400 मीटर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय मिचकी के अवलेश प्रथम और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय एकारी की राजनंदनी प्रथम रहीं।
जूनियर स्तर की 100 मीटर बालिका वर्ग में असोथर की आशा देवी प्रथम और मिचकी की सोनी द्वितीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में जहानाबाद के लक्ष्य प्रथम और यश द्वितीय रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में छिछनी की प्रियांशु प्रथम और असोथर की आशा द्वितीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में जहानाबाद के यश प्रथम और अमौली के आकाश द्वितीय रहे।
विज्ञापन
चक्का फेंक बालक वर्ग में भिटौरा के आयुष प्रथम और शिवपुर के मुकेश द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में गौराकलां की शिवानी प्रथम और सूदनपुर की शिल्पा द्वितीय रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में छिछनी के गौरव प्रथम और हंसवा के आशीष द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में सूदनपुर की शिल्पा प्रथम और असोथर की लक्ष्मी द्वितीय रहीं।
जिला व्यायाम शिक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों के लिए मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता छह अक्तूबर को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में होगी। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश सचान, शशांक शेखर शुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा चौहान, अतुल सिंह, मृदुल शुक्ला, शिव प्रताप सिंह, सुलक्षणा यादव मौजूद रहे।