{"_id":"6070a3d08ebc3e591f495e5c","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp622569092","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार बालक को डंपर ने मारी टक्कर, मौत .........","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार बालक को डंपर ने मारी टक्कर, मौत .........
विज्ञापन
हसवा। गिट्टी लादकर जीएमआर प्लांट जा रहे एक डंपर ने बिलंदा-एकारी लिंक मार्ग पर साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा देख लोग जमा हुए तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थरियांव थानाक्षेत्र के एकारी गांव निवासी रामबरन थरियांव थाने में चौकीदार है। उनका पुत्र अभिषेक (12) शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे साइकिल से निकला था। बिलंदा-एकारी मार्ग पर जैसे ही वह आया, तभी गिट्टी लादकर जीएमआर प्लांट जा रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी।
जीएमआर कंपनी रेलवे ट्रैक चौड़ीकरण का काम कर रही है और उसका आफिस एकारी में बना हैै। डंपर एकारी जा रहा था। हादसा होते ही राहगीरों ने घायल अभिषेक को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। उसके परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर भेजा गया। परिजन कानपुर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी हसवा विंध्यवासिनी तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। डंपर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत
गाजीपुर के चुरियानी स्थित भट्ठे से ईंट लादकर निकली ट्रैक्टर ट्राली कुछ दूर जाकर सड़क किनारे पलट गई। चालक ट्रैक्टर के नीचे जब गया। जबकि डीजल टैंक फटने से गाड़ी के इंजन में आग भड़क उठी। लोगों ने चालक को तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी के जरिए मिट्टी डालकर आग बुझाई। चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के चुरियानी स्थित एक भट्ठे से युवक (40) ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लादकर फतेहपुर के लिए निकला था। जैसे ही वह कुछ दूर गया अचानक ट्रैैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक नीचे दब गया।
ट्रैक्टर का डीजल टैंक फटने से आग लग गई। राहगीरों ने हादसा देखा तो जान पर खेलकर उन्होंने चालक को निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर गाजीपुर एसओ अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और जेसीबी बुलाकर तुरंत आग बुझवाई। एसओ ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान नहीं हो सकी है।