{"_id":"601af06a8ebc3e4c7e5fcb78","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp6097221155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शातिर चोरों से नौ बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शातिर चोरों से नौ बाइक बरामद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में चोरी की बाइकों के साथ आरोपी।
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार भोर तीन शातिर चोर हाथ लगे हैं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक बरामद की गई हैं।
पुलिस लाइन में एसपी सतपाल आंतिल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि भिटौरा चौराहे पर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव और स्वॉट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा की संयुक्त टीम संदिग्धों की तलाश में पहुंची थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक में तीन सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीमों ने बाइक सवारों को पीछा कर पकड़ लिया। बाइक सवार शिवा प्रताप सोनकर निवासी नई बस्ती राधानगर, भूपेंद्र सविता निवासी नहर कालोनी, सुशील कुमार शुक्ला निवासी मलाका को पकड़ा गया। आरोपी शिवा प्रताप के पास तमंचा भी बरामद हुआ।
आरोपियों से मिली बाइक की जांच की गई। बाइक एक फरवरी को कचहरी से चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और निशानदेही पर छिपाकर रखी गईं चोरी की आठ बाइक बरामद की गईं। आरोपी चोरी की बाइकों को गिरवी रखकर पांच से दस हजार तक रुपये ऐंठ लेते थे। आरोपी नशे के लती हैं। ग्राहक न मिलने पर बाइकों के पार्ट्स कबाड़ियों को बेचते थे। गैंग का मास्टर माइंड शिवा प्रताप है। उसके खिलाफ सदर कोतवाली में 12 मामले दर्ज हैं। सदर कोतवाली और हुसैनगंज पुलिस शिवा प्रताप पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। एक साल पहले शिवा को पुलिस ने फौजी के घर से रिवाल्वर समेत अन्य सामान चोरी में भी पकड़ा था। आरोपी भूपेंद्र सविता पर भी चार मुकदमे दर्ज हैं। तीसरा सुशील भी मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हो चुका है। खुुलासे में सीओ सिटी संजय सिंह भी मौजूद रहे।