{"_id":"60db69058ebc3e965e656c58","slug":"crime-fatehpur-news-dharmantran-fatehpur-news-knp637283918","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर के खिलाफ जुटाए साक्षयों की तस्दीक करेगी जिला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर के खिलाफ जुटाए साक्षयों की तस्दीक करेगी जिला पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। एटीएस की जांच में पता चला है कि धर्मांतरण का आरोपी मोहम्मद उमर जिले में चार जगहों पर तकरीर करता था और तकरीर के जरिए ही वह धर्मांतरण के लिए लोगों को प्रभावित करता था। एटीएस की जांच में जुटाए गए साक्ष्यों की रिपोर्ट जल्द ही जिला पुलिस के पास तस्दीक के लिए भी आ सकती है। उन तथ्यों की दोबारा पुष्टि के बाद जिला पुलिस रिपोर्ट एटीएस को भेजेगी।
धर्मांतरण आरोपी उमर के पकड़े जाने के बाद जिले में आई प्रयागराज एटीएस ने कई दिनों तक लंबी छानबीन की है। उमर के नेटवर्क में कुछ मदरसे, एक स्कूल का नाम सामने आ चुका है। इसके अलावा, यह भी पता चला है कि वह जिले में चार जगहों पर तकरीरें करता था और इसी दौरान धर्मांतरण के लिए लोगों को प्रभावित करता था। इन चारों जगहों पर वह समय-समय पर आता-जाता था।
एटीएस की टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। इन स्थानों के सत्यापन और अन्य साक्ष्यों की प्रमाणिकता पर जिले की पुलिस मुहर लगाएगी। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया उमर के बारे में जो भी जानकारियां मिल रही हैं, वह एटीएस को लगातार भेजी जा रही हैं। जो भी दस्तावेज सत्यापन के लिए आएंगे उनकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के आरोपी युवक को जेल भेजा
खागा। बाबा ढाबा के पास प्रार्थना सभा के नाम पर महिलाओं को जमा कर उन्हें इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने व भाजपा कार्यकर्ता के साथ गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया।
कस्बे के जीटी रोड सब्जी मंडी निवासी भाजपा कार्यकर्ता राहुल गुप्ता अपने दोस्तों के साथ सोमवार की शाम हाईवे स्थित बाबा ढाबा गए थे। यहीं पर बेसमेंट में एक युवक जिसका नाम पंकज शिवहरे निवासी कृष्ण बिहारी नगर फतेहपुर था, वह महिलाओं को इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा था। राहुल ने बताया था कि जब वह पहुंचे तो पंकज ने उन्हें धार्मिक किताब दी और ईसाई बनने के लिए कहा।
जब उसने ऐसा करने से मना किया तो पंकज ने गाली गलौज शुरू कर दी। राहुल की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और पंकज को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां राहुल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मंगलवार को पंकज शिवहरे को जेल भेजने की कार्यवाही की गई।