{"_id":"609983a78ebc3ed63a169b42","slug":"crime-death-poision-fatehpur-news-knp6277379156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत
विज्ञापन
जाफरगंज। एक विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लड़की के पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने व जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है।
बांदा जनपद के थाना जसपुरा के सिकौला गांव निवासी नंदकिशोर विश्वकर्मा ने बेटी रागिनी (30) की शादी 2017 में जाफरगंज के मधियाखेड़ा गांव निवासी अशोक विश्वकर्मा के साथ की थी। ससुरालियों के अनुसार रविवार की शाम रागिनी ने बीमारी के चलते जहर खा लिया। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल से कानपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मायके पक्ष को मिली तो नंदकिशोर सहित अन्य परिवारीजन आ गए।
उन्हें बताया गया कि रागिनी ने बीमारी से तंग आकर जहर खाकर जान दी है। उसकी सात महीने की बेटी राधिका है। पुलिस ने पति अशोक की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नंदकिशोर का आरोप है कि ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते थे और उन्होंने जहर देकर उसे मार डाला है। इंस्पेक्टर जाफरगंज राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आ जाने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। पिता ने ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं।