फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,accident,up news,fatehpur news,fatehpur

फतेहपुर : टूटी पड़ी एलटी लाइन छूने से संविदा कर्मी की मौत

Tue, 04 Oct 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime,accident,up news,fatehpur news,fatehpur
कल्लू सिंह की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। घर के सामने एचटी लाइन के टूटे तार को हटाने के प्रयास में संविदा कर्मी करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मी शव को मार्च्युरी लेकर पहुंचे, जहां मुआवजे के लिए परिजनों ने हंगामा किया। जाम लगाने के लिए शव लेकर जाने की कोशिश की। पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के सहिली अंतर्गत प्रेमनगर निवासी कल्लू सिंह (40) रावतपुर उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन के रूप में तैनात थे।
उसकी पत्नी संगीता ने बताया पति बाहर छप्पर के नीचे सुबह चार्जिंग के लिए मोबाइल बोर्ड पर लगा रहे थे। घर के बगल में लगे बिजली पोल का तार टूटकर गिर गया। आरोप है कि उपकेंद्र में शट डाउन की पति ने सूचना दी। उसके बाद तार उठाकर खंभे पर जोड़ने लगे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। मार्च्युरी में परिजनों ने शव रखने से कर्मियों को रोक दिया। हंगामा कर शव ले जाने लगे। सूचना पर अस्पताल चौकी इंचार्ज पहुंचे। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। हादसे से मृतक की पत्नी संगीता और मां फूलकली का हाल बेहाल दिखा। कल्लू की दो बेटियां पारुल, खुशबू और एक बेटा कृष्णा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावतपुर उपकेंद्र के जेई सुंदरम यादव ने बताया कि संविदाकर्मी लाइनमैन ने उपकेंद्र में सूचना दी थी कि नहीं इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed