{"_id":"67646ddb2668416d3202c235","slug":"cremation-of-womans-body-in-the-presence-of-police-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-126170-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के मोहारी गांव में पुलिस की मौजूदगी में महिला के शव का अंतिम संस्कार हुआ। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया।
रमदिनवापुर गांव में बच्चों के विवाद में राजेश की पत्नी रानी (35) की किशोर (15) ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। इसका पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम पैतृक गांव लाया गया। लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। हर किसी की जुबान पर यही बात रही कि पिता तो पैर से दिव्यांग है। पत्नी के सहारे चार बच्चों की देखरेख होती थी।
अब बच्चों के सिर से मा का साया उठ गया है। इनकी परवरिश कौन करेगा। दादी राम प्यारी (73) वर्ष की है, जो स्वयं चलने फिरने में असमर्थ है। मां की अंतिम यात्रा में बेटा मोनू, सुमित और बेटी स्वाति व ज्योति का रो रोकर हाल बेहाल रहा। बच्चों का बिलखता देख लोग आंखों में आंसू रोक नहीं पाए। पति राजेश सूरत से आ चुका है। पति ने पत्नी का अंतिम संस्कार पुलिस की देख रेख पर मोहारी यमुना घाट में किया गया।
....................