{"_id":"60e1eb5c8ebc3eccc73a39cf","slug":"cremation-center-at-amni-one-third-councillar-are-not-in-favour-of-construction-site-fatehpur-news-knp6382622113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तिहाई सभासदों ने कहा, अमनी में शवदाह गृह गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तिहाई सभासदों ने कहा, अमनी में शवदाह गृह गलत
विज्ञापन
किशनपुर। नगर पंचायत के दस सभासदों में से छह ने अमनी में प्रस्तावित हो रहे शवदाह गृह को गलत ठहराया है। नगर पंचायत के खिलाफ सभासदों ने कस्बे में बैठक की। सभासदों ने कहा कि खुलेआम नगर पंचायत सरकारी धन की बर्बादी का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जिसका नुकसान जनता को ही उठाना पड़ेगा। सभासदों के
साथ ही शासन द्वारा नामित सभासदों ने शवदाह गृह को लेकर विरोध दर्ज कराया है। नामित सभासदों में रामराज सिंह, सुनील शुक्ला, ममता जायसवाल के पति रामबाबू जायसवाल, सभासद वार्ड नंबर छह ककून यादव ने इसका विरोध किया है। सबका कहना है कि यह प्रोजेक्ट किशनपुर में या फिर एकडला, रामपुर, असहट में बनाया जाना चाहिए।
रौताना वार्ड नंबर-9 के सभासद प्रतिनिधि धनमान सिंह ने कहा कि नगर में आए हुए धन का प्रयोग नगरवासियों की सुविधा के लिए होना चाहिए। पांच किमी दूर शवदाह गृह बनाए जाने का कोई औचित्य नहीं है। वह इस प्रस्ताव का विरोध करते हैं।
विज्ञापन
अग्रवाल अधिकांश के सभासद भीम गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत को जब दान में जमीन मिल चुकी है तो वहां निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा है। यह बात किसी के समझ में नहीं आ रही है। डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे।
वार्ड नंबर-5 तमरहटी के सभासद धनंजय सिंह कहते हैं कि अपनी गांव में सवा करोड़ रुपए का निर्माण मतलब बर्बादी है। इससे केवल एक गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी। यमुना किनारे निर्माण से दस गांव को सुविधा होगी। वह इसका विरोध करते हैं।
वार्ड नंबर-10 सभासद रियाजुद्दीन ने कहा कि अखबार के जरिए अमनी में शवदाह गृह की जानकारी हुई है। यह बिल्कुल गलत हो रहा है। नगर पंचायत की योजना को ग्राम पंचायत में बनाना गलत है। इसका प्रयोग भी कोई नहीं कर सकेगा। पैसे की बर्बादी है।
वार्ड नंबर-3 सभासद प्रतिनिधि रामू ने कहा कि शवदाह गृह यमुना नदी के आसपास बनाया जाना चाहिए। इसका फायदा सभी को होगा। यमुना किनारे से पांच किमी दूर लोग शव का अंतिम संस्कार करने क्यों जाएंगे। यह बात नगर पंचायत को समझनी चाहिए।
शासन से नामित सभासद ममता जायसवाल के पति रामबाबू जायसवाल ने बताया कि अमनी में इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन देखना गलत है। इसका वहां कोई प्रयोग नहीं हो सकेगा। किशनपुर या फिर एकडला में यह शवदाह गृह बनना चाहिए।