फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   covid 19,vaccinated

जन सहयोग न मिलने से जांच नहीं कर पा रहीं टीमें

Wed, 12 May 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
covid 19,vaccinated
खागा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की कोरोना जांच अभियान में जनता का सहयोग न मिलने से टीमें लक्ष्य के सापेक्ष जांच नहीं कर पा रही हैं। टीमों के पहुंचने पर ज्यादातर लोग जांच करवाने से इंकार कर देते हैं। कुछ तो वाद विवाद करने लगते हैं।
विज्ञापन

ऐरायां ब्लाक की सभी 56 ग्राम पंचायतों में कोविड-19 की जांच के लिए डॉक्टरों के नेतृत्व में चार क्यूआरटी टीम गठित की गई हैं। प्रतिदिन टीमें जांच के लिए गांव-गांव जा रही हैं। अभियान 5 मई से चल रहा है। हर रोज प्रत्येक टीम को 150 जांच करने का लक्ष्य है। लोगों का सहयोग न मिलने से एक टीम 50 से 60 जांच से अधिक नही कर पाती हैं। टीम के डॉ. ओमप्रकाश, जफर अहमद, प्रशांत कुमार, पुष्पेंद्र ने बताया कि अधिकांश लोग जांच नही करवा रहें हैं।
विज्ञापन

बहुत समझाने के बाद कुछ लोग जांच करवाते हैं। कुछ लोग तो वाद विवाद पर उतारू हो जाते हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. यूपी कुशवाहा ने बताया कि अब तक के अभियान में करीब 1577 लोगों की जांच की गई हैं। जिनमे अल्लीपुर भादर में दो लोग संक्रमित मिले हैं। जिनको होम आइसोलेट कर दिया गया है। दवा के किट दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को छीमी , पुरइन, मोहम्मदपुर गौंती, इजूरा बुजुर्ग गांव में कैंप लगाकर करीब दो सौ लोगों की जांच की गई है। कोई पॉजिटिव नहीं मिला। जांच में अधिक बुखार ,खांसी ,जुकाम और सांस बीमारी के जो लोग मिले हैं, सभी को दवाओं की किट दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed