{"_id":"602536bf8ebc3ee96d155534","slug":"court-fathepur-news-nine-days-no-clue-detention-fatehpur-news-knp611162186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से भागे बंदी का नौ दिन बाद नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से भागे बंदी का नौ दिन बाद नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
फतेहपुर। कोर्ट परिसर से भागे बंदी का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस पिछले तीन माह में बंदी से मुलाकात करने वालों की तफ्तीश में जुटी है।
बंदी के आगे पीछे जेल से छूटने वालों की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि नतीजा कुछ भी सामने नहीं आ सका है।
असोथर थाना क्षेत्र के विधातीपुर गांव निवासी शिवशरन यादव उर्फ बजरंगी उर्फ विक्रम करीब दो साल से जेल में बंद था।
वह दो फरवरी को एससी/एसटी कोर्ट में पेशी पर आया था। कोर्ट हवालात से बंदी को हेड कांस्टेबल सुनील कुमार पटेल कोर्ट लेकर गया था।
कोर्ट ते कटघरे से बंदी हेड कांस्टेबल को चकमा देकर भाग निकला था। मामले में असोथर, कोतवाली और गाजीपुर थाने की टीम आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं।
पुलिस ने जेल में बंदी के मुलाकात करने वालों का ब्योरा खंगाला है। बंदी से करीबी बनाए रखने वाले अन्य बंदियों से भी पूछताछ की है।
इसके अलावा उन बंदियों की भी तलाश की जो बंदी के भागने से पहले और बाद में छूटे हैं। माना जा रहा है जेल में ही भागने की योजना बनाई होगी।
इधर पुलिस ने लॉकअप प्रभारी पवन कुमार के बयान के आधार कोर्ट मोहर्रिर फारूख अहमद को भी मुकदमे में नामजद किया है।
सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि मामले की प्रगति रिपोर्ट टीमों से मांगी गई है। बंदी की गिरफ्तारी के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।