फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   couple tried to commit suicide in fatehpur

दंपति ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Sun, 09 Aug 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
couple tried to commit suicide in fatehpur
फतेहपुर के थरियांव में घरेलू कलह से परेशान युवक ने दूसरी पत्नी के साथ रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में पति को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के गांव मंडासरांय निवासी रामकिशोर दिवाकर (35) ने दो साल पहले ममेरे भाई राकेश की पत्नी रेखा देवी (40) निवासी ढोडियाही थाना मलवां के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद घर के सामने बने दूसरे मकान में रहने लगा था। पहली पत्नी रुहल देवी (30) सास सावित्री देवी और तीन बच्चों काजल (7), अमित (5), पायल (2) के साथ पुराने घर में रहती है और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती है।
विज्ञापन

आमने-सामने रहने की वजह से महिलाओं के बीच अक्सर विवाद होता था। रामकिशोर इन दिनों बेरोजगार था। रामकिशोर परिवार से खाने कमाने के लिए कुछ जमीन मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। रविवार सुबह करीब नौ बजे रामकिशोर और रेखा ने सल्फास की गोलियां खा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां रेखा की मौत हो गई है। पति को डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट रेफर कर दिया। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जांच की गई। मामला घरेलू विवाद का है। दोनों पत्नियों के बीच आपसी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed