फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Couple arrested for abetting suicide of girl

Fatehpur News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी दंपती गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Couple arrested for abetting suicide of girl
फोटो-21-थरियांव थाने में खड़े दंपती आरोपी। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। पिटाई और पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत युवती की मौत के मामले में थरियांव पुलिस ने आरोपी दंपती को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के साथ राकेश कुमार विश्वकर्मा और पत्नी मंजू देवी ने पानी के विवाद को लेकर 17 फरवरी को मारपीट की थी। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

शिकायत के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने से आहत होकर युवती खुशबू ने फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। युवती की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने थाने का घेराव भी किया था। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर जिले के श्यामनगर थाना क्षेत्र के आदर्श बिहार निवासी आरोपी दंपती राकेश कुमार और मंजू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

फोटो-21-थरियांव थाने में खड़े दंपती आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-21-थरियांव थाने में खड़े दंपती आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed