{"_id":"69a0944d377386243a094374","slug":"council-teachers-staged-a-sit-in-and-demanded-exemption-from-tet-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-150047-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: परिषदीय शिक्षकों ने धरना देकर टीईटी में मांगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: परिषदीय शिक्षकों ने धरना देकर टीईटी में मांगी छूट
विज्ञापन
फोटो-27-बीएसए कार्यालय में धरना देते शिक्षक। संवाद
फतेहपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले परिषदीय शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में धरना देकर अनिवार्य शिक्षा अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी में छूट देने की मांग की। इसके बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, 27 जुलाई 2011 से लागू हुआ। सुप्रीम कोर्ट के एक सितंबर 2025 के निर्णय के अनुसार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है जो पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के साथ अन्याय है।
शिक्षकों ने सरकार से अध्यादेश लाकर अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने और संसद में कानून पारित कराने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।