{"_id":"6445850e04a85f5f7205d5a4","slug":"corona-wreaks-havoc-three-patients-infected-fatehpur-news-c-12-1-196266-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोरोना का बढ़ रहा कहर, तीन मरीज संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोरोना का बढ़ रहा कहर, तीन मरीज संक्रमित
Mon, 24 Apr 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना से मिला दर्द लोग भूल चुके हैं। मास्क समेत सभी सावधानियां बरतने से परहेज कर रहे हैं। यही वजह है कि कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। रविवार को भी कोरोना के 3 एक्टिव केस मिले। इसके एक दिन पहले चार केस मिल चुके हैं।
रविवार को 189 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट प्राप्त हुई। उसमें तीन लोग संक्रमित मिले। ये मलवां, भिटौरा और हसवां क्षेत्र के हैं। इनकी आयु 35 से 42 वर्ष के बीच है। तीनों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इससे एक दिन पहले शनिवार को 4 मरीज कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बावजूद कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग बिना मास्क के भीड़भाड़ वाले इलाके में घूम रहे हैं। अस्पतालों में भी कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। चुनाव में भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। नोडल अधिकारी केके सिंह ने बताया कि कोरोना की गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। एहतियात ही कोविड से बचाव है। लोग इसका पालन जरूर करें।