{"_id":"5fe638e48ebc3e410538290c","slug":"corona-fatehpur-news-knp602145277","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 के बाद कभी भी आ सकती है कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 के बाद कभी भी आ सकती है कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कोरोना के टीके का बेसब्री से इंतजार हो रहा। जिले में भी तैैयारियां तेज हैं। 31 दिसंबर तक वैक्सीन भंडारण की तैैयारी पूरी कर लेने के निर्देश मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की कवायद तेज हो गई है। माना जा रहा है कि 31 के बाद यानी जनवरी में कभी भी कोरोना वैक्सीन आ सकती है। कोरोना वैक्सीन के लिए दो रेफ्रिजरेटर और 90 हजार सिरिंज आ चुकी हैं। कोरोना वैक्सीन के लिए जिले में 30 सेंटर भी बनाए गए हैं।
जिले में करीब पांच लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। पहले चरण में सात हजार स्वास्थ्य कर्मियों को रखा गया है। इसके बाद पुलिस कर्मियों का नंबर आना है। हालांकि अभी तक विभागीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग को लगने वाले टीका की बाबत संख्या नहीं बताई गई है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारियों के साथ कोरोना की इस जंग में उतरना चाहता है। अभी तक जिले को दो रेफ्रिजरेटर उपलब्ध हो चुुके हैं। हरेक रेफ्रिजरेटर की क्षमता 17 हजार डोज भंडारण की है। इसके अलावा 90 हजार सीरिंज आ चुकी हैं। इन सभी को मुक्कमल जगह पर पहुंचा दिया गया है। अभी आठ रेफ्रिजरेटर के अलावा और सीरिंज भी आना बाकी है।
शुक्रवार को डीएम संजीव सिंह ने अचल प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर आए रेफ्रिजरेटर व सीरिंज की व्यवस्था का जायजा लिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद का कहना है कि जिले में करीब पांच लाख लोगों को यह टीका लगाया जाना है। टीकाकरण को लेकर हमारी अभी तक की तैयारियां चाक चौबंद है। जनवरी की किसी भी तारीख को कोरोना वैक्सीन मुहैया हो सकती है।