{"_id":"61db30bf22125d53624b4456","slug":"corona-confirmed-to-three-people-fatehpur-news-knp6744729187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों को हुई कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों को हुई कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले
जिले में 24 पहुंची संक्रमितों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ रही है। रविवार को तीन और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। जिन क्षेत्रों में संक्रमित मिले हैं, उन्हें डीएम ने कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मलवां ब्लाक के शिवराजपुर में भिटौरा ब्लाक के सेमौरा गांव में दो, असोथर ब्लाक के बरुहा गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
जिले में अब तक कोरोना के 464688 नमूने लिए जा चुके हैं। जिनमें से 460227 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रविवार को कुल 969 लोगों की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को प्राप्त हुईं। अब तक जिले में 6574 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब जनपद में कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी हालत सामान्य है।