फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Controversy over beauty parlor expenses, bride returns wedding procession

Fatehpur News: ब्यूटी पार्लर के खर्च पर विवाद, दुल्हन ने लौटाई बरात

Sat, 13 Jul 2024 03:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Controversy over beauty parlor expenses, bride returns wedding procession
- पुलिस के सामने शादी के खर्च की भरपाई पर हुआ समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। ब्यूटी पार्लर के खर्च को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। दूल्हे के अपशब्द बोलने पर नाराज दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस के दोनों पक्षों की सहमति के बाद बरात लौट गई।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मलवां थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव से जयसिंह की बरात पहुंची थी। बरातियों को नाश्ता कराया जा रहा था। दुल्हन भी ब्यूटी पार्लर से सजकर पहुंच गई। इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के घरवालों से ब्यूटी पार्लर का खर्च मांगा, लेकिन उन लोगों ने खर्च देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर दूल्हा, दुल्हन और उसके घरवालों को अपशब्द बोलकर देख लेने की धमकी दी। इससे दुल्हन नाराज हो गई और उसने तत्काल शादी करने से इन्कार कर दिया। पक्षों के बीच शुक्रवार शाम तक काफी प्रयास किया गया, लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष में समझौता हुआ। लड़का पक्ष लड़की पक्ष को शादी का खर्चा देने के लिए तैयार हुआ। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। जोनिहां चौकी इंचार्ज कालिका प्रताप सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। पक्षों के बीच समझौता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed