फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Contract CHO found dead body in a closed room

Fatehpur News: बंद कमरे में संविदा सीएचओ को शव मिला

Wed, 26 Feb 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Contract CHO found dead body in a closed room
खागा। कौशांबी जिला अथसराय आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में संविदा पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की खागा स्थित किराये के कमरे में मंगलवार को अचानक मौत हो गई। उनके पति आठ माह की बेटी के साथ कमरे के बाहर टहल रहे थे।
विज्ञापन

कानपुर, द्विवेदीनगर के रहने वाले रामप्रताप सोनकर खागा कस्बे के मानू का पुरवा उपकेंद्र के पास किराये पर पत्नी दीपमाला सोनकर (30) व आठ महीने की बेटी यश्वी के साथ रहते हैं। विजयीपुर ब्लॉक के रामपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में रामप्रताप शिक्षक के पद पर तैनात हैं। दीपमाला सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ आफिसर) के पद पर कार्यरत थीं। रामप्रताप ने बेटी के इलाज के लिए मंगलवार को अवकाश ले रखा था। दीपमाला भी घर में थीं। करीब सवा दो बजे रामप्रताप बेटी के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। काफी देर से दीपमाला कमरे से बाहर नहीं आई तो दवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन

पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर दीपमाला पड़ी मिलीं। पत्नी को सीएचसी हरदों लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपमाला सोनकर का मायका हमीरपुर है। उसकी 24 जून 2019 को शादी रामप्रताप के साथ हुई थी। नायब तहसीलदार व कस्बा इंचार्ज भी अस्पताल पहुंचे। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की जीभ बाहर थी। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed