फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Contempt of court case against wanted gangster

Fatehpur News: गैंगस्टर में वांछित पर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा

Tue, 19 Nov 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Contempt of court case against wanted gangster
फतेहपुर। पशु तस्करी में गैंगस्टर वांछित राहुल पासवान के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट गैरजमानती वारंट और कुर्की नोटिस भी जारी कर चुका है। कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राधानगर पुलिस ने एक साल पहले मलवां थाने के अमौरा निवासी राहुल पासवान और उसके दो साथियों को पशु तस्करी के आरोप में पकड़ा था। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। गैंगस्टर के मुकदमे की जांच असोथर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या को मिली थी। प्रभारी निरीक्षक ने जांच के दौरान राहुल पासवान की गिरफ्तारी की कोशिश की। वह नाकाम हो गए। कोर्ट ने आठ जुलाई को राहुल पासवान के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने वारंट तामील तीन अगस्त को 2024 को राहुल के परिजनों को कराया। हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने तीन सितंबर को कुर्की नोटिस जारी की। पुलिस ने नोटिस दो अक्तूबर को चस्पा कराई। इस तरह से आरोपी ने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या की ओर से राधानगर थाने में राहुल पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed