{"_id":"606066448ebc3e58ff462f99","slug":"construction-started-fathepur-news-railing-bada-bridge-fatehpur-news-knp6203373166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निर्देश पर शुरू हुआ बड़ा पुल रेलिंग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के निर्देश पर शुरू हुआ बड़ा पुल रेलिंग का निर्माण
विज्ञापन
लोहिया बड़ा पुल पर रेलिंग बनाते राजगीर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। सिलमी गांव में लोहिया बड़ा पुल से साइकिल सहित नहर में छात्रा के गिरने के बाद पुल की रेलिंग बनाने का काम शुरू हो गया है। इधर छात्रा का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा मजरे सिलमी गांव की रहने वाली रन्नो देवी तीन दिन पहले कॉलेज साइकिल से जा रही थी।
सिलमी के पास लोहिया बड़ा पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण छात्रा साइकिल समेत नीचे जा गिरी थी। उसका इलाज फतेहपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
हादसे के अगले ही दिन एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह ने अस्पताल जाकर परिजनों से मुलाकात कर छात्रा की तबियत जानी थी।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर तुरंत पुल पर रेलिंग बनाने के निर्देश दिए थे।
लोक निर्माण विभाग की ओर से रविवार को दो राजगीर, एक मेठ, छह मजदूर के जरिये पुल पर रेलिंग बनाने का काम शुरू करा दिया गया है।
अधिशासी अभियंता आरके सोनकर ने बताया कि एक हफ्ते में रेलिंग का काम पूरा हो जाएगा।