फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Construction of villagers stopped his treatment CHC

ग्रामीणों ने सीएचसी का निर्माण कार्य रुकवाया

Mon, 20 Apr 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Construction of villagers stopped his treatment CHC

कस्बे में हो रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के घटिया निर्माण को लेकर  ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा।  ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद करवा दिया। आरोप लगाया कि सीएचसी के निर्माण में घटिया ईंट व मसाला इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि इसका बजट पांच करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जब तक निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक काम शुरू होने नहीं दिया जाएगा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कैंपस में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो रहा है। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है, जो 18 माह में पूरा करना है।
विज्ञापन


शासन ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। रविवार को दो दर्जन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हो हल्ला करते हुए काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया और जेई को बुलाने पर अड़े रहे। काफी देर हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। काम करवा रहे ठेकेदार ने हंगामा देख काम रुकवा दिया। गांव के बृजेंद्र सिंह सेंगर, गोपू सिंह, रज्जन सिंह, हरिकृष्ण, वीरेंद्र राठौर, संग्राम, छोटू यादव, असलम आदि ने बताया कि इतनी धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी घटिया स्तर का काम हो रहा है। उन्होनें कहा कि इसकी शिकायत डीएम से करने के साथ शासन तक भेजी जाएगी। ठेकेदार आलोक रंजन ने बताया कि निर्माण में किसी भी तरह की घटिया सामग्री का प्रयोग नही किया जा रहा है। कुछ लोग स्थानीय स्तर पर परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed