फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Construction,DM,fathepur news,iti civil lines,paving

आईटीआई सिविल लाइन निर्माण का रास्ता साफ

Fri, 29 Jan 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Construction,DM,fathepur news,iti civil lines,paving
फतेहपुर। आईटीआई सिविल लाइन के निर्माण की बाधा खत्म हो गई है। डीएम ने जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 26 लाख रुपये के प्रस्ताव को अनुमोदित कर शासन को भेज दिया है। यह बजट आने के बाद डंप 11 करोड़ के बजट से आईटीआई सिविल लाइन के भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के बिंदकी बस स्टैंड पर चर्मा विद्यालय के नाम से दो ट्रेडों वाली आईटीआई संचालित है। यहां पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण यहां हर मौसम में जलभराव की समस्या रहती है।
विज्ञापन

दो साल पहले यहां नई आईटीआई स्थापित करने के लिए नोडल आईटीआई ने प्रस्ताव भेजा था। शासन में चालू वित्तीय वर्ष की शुरुआत में भवन निर्माण के लिए 11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुए बजट आवंटित कर दिया था, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण भवन निर्माण रुका पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने जल निकासी की व्यवस्था के लिए अलग से बजट के प्रस्ताव की पत्रावली डीएम के समक्ष प्रस्तुत की थी। डीएम ने पत्रावली संस्तुति के साथ शासन को भेज दी है।

नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद शासन बजट अवमुक्त कर देता है। ऐसे में साफ है कि जल्द ही बजट जलनिकासी के लिए अवमुक्त हो जाएगा और वित्तीय वर्ष के अंत तक काम चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed