फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   congressmen put on fire effigy of union minister of state giraj singh

कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका

Sat, 04 Apr 2015 12:15 AM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
congressmen put on fire effigy of union minister of state giraj singh

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने जबरदस्त गुस्से का इजहार किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के पुतले को फूंकने के साथ मंत्रिमंडल से ऐसे मंत्रियों को हटाए जाने समेत जेल भिजवाने की मांग की। कहा कि मोदी सरकार में मौजूद बेलगाम मंत्रियों के चलते विश्वपटल में देश की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वर्मा तिराहे पर कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल की अगुवाई में यह विरोध प्रदर्शन हुआ। अनिल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने व महिलाओं के विरुद्ध रंगभेदी व नस्लभेदी टिप्पणी पर करने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि ऐसे मंत्रियों को मंत्रिमंडल में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। रंगभेदी व नस्लभेदी बयानबाजी से देश का नाम विश्वपटल में घूमिल करने जैसा है।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए गिरिराज को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के साथ ही आरोपी को जेल की सींखचों के पीछे भिजवाने की मांग की।

कांग्रेस के महासचिव पियूष दीक्षित ने भाजपा के नेताओं व मंत्रियों के महिलाओं के प्रति गंदी सोच रखने की बात कहते हुए कहा कि ऐसी पार्टी को कांग्रेस ही सबक सिखाएगी।

पुतला दहन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी श्रवण कुमार गौड़, राज कुमार मौर्या, अखिलेश मौर्या, अमरनाथ कैथल, चौधरी अमजदयार, अजय अवस्थी, सुहेल खान, अफसार अहमद, इसरार, जीशान, मोहम्मद हाशिम, सलीम, शशांक तिवारी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed