फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Congress workers staged a satyagraha against the government's policies.

Fatehpur News: सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

Fri, 20 Feb 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a satyagraha against the government's policies.
फतेहपुर। देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और मनरेगा के स्वरूप में बदलाव के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी का भजन रघुपति राघव राजाराम गाया और उनके बताए मार्ग पर चलकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार का पोषित भ्रष्टाचार देश को खोखला कर रहा है। बढ़ती महंगाई से आम जनमानस त्रस्त है और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना के स्वरूप में बदलाव कर गरीबों के अधिकारों पर चोट की जा रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, कलीम उल्ला सिद्दीकी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed