फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Congress will fight a do-or-die battle for the interests of the poor.

Fatehpur News: गरीबों के हितों के लिए कांग्रेस लड़ेगी आर-पार की लड़ाई

Sun, 15 Feb 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congress will fight a do-or-die battle for the interests of the poor.
फोटो-37-पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी। संव
फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने गरीबों और मजदूरों के अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2005 में यूपीए सरकार की ओर से लाई गई मनरेगा योजना से पंचायतीराज व्यवस्था मजबूत हुई। योजना कोरोना महामारी के दौरान मजदूरों के लिए जीवनयापन का सहारा बनी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ पर दबाव बनाकर फाॅर्म-7 भरवाए जा रहे हैं। संबंधित मतदाता गांव में मौजूद हैं। ललौली क्षेत्र में भी मतदाता सूची से नाम काटे जाने के प्रमाण होने का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा बचाओ संग्राम इसी संकल्प का हिस्सा है और पार्टी इसे आर-पार की लड़ाई के रूप में लड़ेगी। 17 फरवरी को कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इस दौरान मनरेगा कोऑर्डिनेटर आरिफ खान, देवी प्रकाश दुबे, कलीम उल्ला सिद्दीकी, प्रकाश पांडेय, माधुरी रावत, आदित्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

फोटो-37-पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी। संव

फोटो-37-पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed