{"_id":"658c701f3d9a73e4280cd594","slug":"congress-leader-and-his-sons-attacked-in-land-dispute-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-8948-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जमीन विवाद में कांग्रेस नेता और उनके पुत्रों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जमीन विवाद में कांग्रेस नेता और उनके पुत्रों पर हमला
Thu, 28 Dec 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जमीन विवाद में कांग्रेस के प्रदेश सचिव व उनके पुत्रों पर हमला किया गया। मामले में पुलिस ने 48 लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी राजीव लोचन निषाद कांग्रेस प्रदेश सचिव हैं। वह पृथ्वीपुरम मोहल्ले स्थित जमीन पर निर्माण करा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान रोशन सिंह, रघुनाथ सिंह, फूल सिंह करीब 45 अन्य लोगों के साथ पहुंचे। गालीगलौज कर निर्माण रुकवा दिया। मना करने पर उसे और पुत्र हिमांशु निषाद, दिव्यांशु निषाद, सुधांशु निषाद पर जानलेवा हमला किया। मारपीट में उसे और पुत्रों को चोटें आई हैं। निर्माण कराने पर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपियों का हंगामा पुलिस कर्मियों ने भी देखा है। बताया कि जमीन विवाद का निर्णय न्यायालय से हो चुका है। कोर्ट के आदेश पर ही निर्माण हो रहा है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
-- -- -- --
पिता-पुत्र पर हमले की रिपोर्ट
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सातों सुल्तानपुर निवासी नीरजचंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बंटवारे के विवाद को लेकर राधा कृष्ण मंदिर के पीछे पिता फूलचंद्र को विमलचंद्र, कल्लू उर्फ हेमंत गालीगलौज करने लगे। मना करने पर पिता को फावड़े और लाठी-डंडे से घायल कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)