{"_id":"6ac7f698bd2a7fe35a0f2c60","slug":"computer-labs-to-be-set-up-in-kasturba-schools-1000-girl-students-to-benefit-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-164121-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कस्तूरबा विद्यालयों में बनेंगी कंप्यूटर लैब, एक हजार छात्राओं को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कस्तूरबा विद्यालयों में बनेंगी कंप्यूटर लैब, एक हजार छात्राओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
फतेहपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को अब कंप्यूटर और डिजिटल शिक्षा की सुविधा मिलेगी। जिले के सभी 10 कस्तूरबा विद्यालयों में कंप्यूटर लैब विकसित की जाएंगी। इसके लिए शासन की ओर से प्रत्येक विद्यालय को 1.70 लाख रुपये की धनराशि जारी की जाएगी। इससे करीब एक हजार छात्राएं लाभान्वित होंगी।
लैब में कंप्यूटर के साथ छात्राओं के बैठने और अभ्यास की व्यवस्था की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल शैक्षिक सामग्री और विभिन्न शिक्षण प्लेटफॉर्म का नियमित इस्तेमाल कर सकेंगी। कंप्यूटर का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलने से छात्राओं को आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार की तैयारी में भी मदद मिलेगी।
बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए कंप्यूटर लैब विकसित की जा रही हैं। शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।