फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   compost khad in fatehpur

खेती में वर्मी कंपोस्ट उपयोग के बताए लाभ

Thu, 27 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
compost khad in fatehpur
कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में प्रशिक्षण देते कृषि वैज्ञानिक - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर में कृषि विज्ञान थरियांव में शुरू तीन दिवसीय वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन प्रशिक्षण के अंतिम दिन कृषि वैज्ञानिकों ने विस्तार से जानकारी दी। इसमें 35 श्रमिक मजदूर और किसानों ने हिस्सा लिया। डॉ. संजीव शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

केवीए प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने कहा कि खेती के लिए रासायनिक खाद से वर्मी कम्पोस्ट अधिक लाभकारी है। वर्मी कम्पोस्ट से खेत की मिट्टी उपजाऊ बनती है और फसलों में रोग भी नहीं लगते हैं। फसलों के अवशेष, पालतू मवेशियों के गोबर से इसको आसानी से बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. नौशाद आलम ने वन प्रोड्यूस वन डिस्ट्रिक्ट के बारे में किसानों को जानकारी दी और वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता बताई। किसानों को मृदा स्वास्थ्य, पैदावार की अच्छी उपज, बनावट, स्वाद, साइनिंग के विषय में विस्तृत जानकारी दी। महिला वैज्ञानिक डॉ. साधना वैश्य ने सब्जी वाली सफल में वर्मी कम्पोस्ट उपयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आलू, टमाटर की रेसिपी बनाने के तरीका बताए। डॉ. देवेन्द्र स्वरूप ने जैविक खाद के लिए पशुपालन अच्छा विकल्प बनाया। पशुपालन से किसान को दोहरा लाभ होगा। एक तो दूध बेच कर घर का खर्च चला सकता है और वर्मी कंपोस्ट बनाकर खेत में डाल सकते हैं।

रासायनिक खाद बाजार से नहीं खरीदनी पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञ सचिन शुक्ला ने किसानों को मौसम के अनुकूल खेती करने की सलाह दी। इस मौके पर विवेक दुबे, सुघर यादव समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed