फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Completely ban roadside parking: DM

सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह लगाएं रोक : डीएम

Wed, 17 Dec 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Completely ban roadside parking: DM
फतेहपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने की। उन्होंने सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कहा। साथ ही जिन संस्थानों के सामने वाहन पार्क कराए जाते हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे पहले रोड एक्शन प्लान तैयार किया जाए। सड़क निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्थाएं सड़कों का सर्वे शीघ्र पूरा करें। रोड एक्शन प्लान में बेहतर रोड इंजीनियरिंग, प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही, दुर्घटना की स्थिति में रैपिड रिस्पांस और गोल्डन आवर में बेहतर ट्रॉमा केयर सुविधा को शामिल किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस विभाग से कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त प्रवर्तन किया जाए। पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से चालान की कार्रवाई को प्रभावी बनाया जाए। यदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की आवश्यकता हो तो उसकी मांग की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क हादसों में घायलों के इलाज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यहां पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed