फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Complaints raised in Tahsil Day noon

तहसील दिवस में दोपहर बाद बढ़ी शिकायतें

Fri, 07 Apr 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Complaints raised in Tahsil Day noon
तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराते फरियादी - फोटो : अमर उजाला
इस बार मंगलवार को छुट्टी की वजह से गुरुवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन



सीडीओ सी. इंदुमती की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 64 लोगों ने शिकायती पत्र देकर न्याय मांगा। थोड़ी ही देर में जरूरी बैठक का हवाला देकर सीडीओ जिले के लिए रवाना हो गईं। एसडीएम अवनीश राय ने शिकायतें सुनीं। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। तहसील दिवस आयोजन की जानकारी न होने पर फरियादी कम आए। एक बजे के बाद शिकायत करने वालों संख्या बढ़ी। विजय नगर मोहल्ले के चंद्रभूशण तिवारी ने नगर पंचायत अधिकारी से अतिक्रमण हटाने की, पाई गांव के रईस अहमद ने स्वास्थ्य विभाग की, किशनपुर नगर के उमाशंकर ने हैंडपंप फाउंडेशन निर्माण की झूठी रिपोर्ट देने की शिकायत की।


शिकायतें संबधित अधिकारी व विभाग को भेजी गईं। इस मौके पर सीएमओ वीके पांडेय, डीपीआरओ अजय आनंद सरोज, अधीक्षण अभियंता बिजली आरएन सिंह, तहसीलदार रामस्वरूप, अभियंता आरबी मौर्य, सीडीपीओ उदय मिश्र, बीडीओ अतिरंजन सिंह, कपिल कुमार, धर्मजीत सिंह, मुख्य चिकित्साअधिकारी इंद्रराज सिंह, सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed