फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Complaint regarding encroachment on the access path

Fatehpur News: चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग

Sun, 27 Sep 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding encroachment on the access path
फोटो-21-कल्यानपुर थाने में फरियादियों की समस्या सुनतीं डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : 1
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी अनुरुद्ध सिंह ने सार्वजनिक चकमार्ग संख्या 203 पर कब्जे की शिकायत समाधान दिवस में डीएम और एसपी से कर कब्जामुक्त कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि खेतों पर जाने वाला रास्ता इसी चकमार्ग से होकर गुजरता है।
विज्ञापन

पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र पर हल्का लेखपाल ने विपक्षी गीता देवी पत्नी स्व. अतीबल सिंह और उनके दामाद झल्लू सिंह की मौजूदगी में चकमार्ग की पैमाइश कर निशानदेही कराई थी।
विज्ञापन

उन्होंने निजी खर्च से चकमार्ग की पुराई कराई, जिससे ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों का आवागमन सुचारु हो सके। आरोप है कि गीता देवी और झल्लू सिंह ने दोबारा चकमार्ग को तोड़कर अपने खेत में मिला लिया। इसके अलावा तीन अन्य शिकायतें भी आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्यानपुर थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। बारिश के कारण चार शिकायतें ही प्राप्त हुईं। शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और राजस्व टीमों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए।

फोटो-21-कल्यानपुर थाने में फरियादियों की समस्या सुनतीं डीएम व एसपी। संवाद

फोटो-21-कल्यानपुर थाने में फरियादियों की समस्या सुनतीं डीएम व एसपी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed