फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Complaint for writing medicines outside Tehsildar

Fatehpur News: तहसीलदार से बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत

Sat, 08 Apr 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 08 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Complaint for writing medicines outside Tehsildar
फोटो-38- पीएचसी का निरीक्षण करते तहसीलदार सर्वेश सिंह गौड़। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। ग्रामीणों की शिकायत पर बिंदकी तहसीलदार जांच करने देवमई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। तहसीलदार ने अस्पताल के अभिलेखों, ओपीडी रजिस्टर, प्रसव केंद्र में प्रसूताओं के रजिस्टर देखे और स्थलीय निरीक्षण भी किया।
तहसीलदार सर्वेश सिंह गौड़ एक घंटे तक पीएचसी में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। तीन दर्जन से अधिक क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पीएचसी से संबंधित शिकायत तहसीलदार से की थी। उन्होंने डॉक्टर समेत कई कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि दवाएं बाहर की लिखी जाती हैं। उपचार के लिए कई तरह की मांग की जाती है।
विज्ञापन

डॉक्टर परिसर पर निवास नहीं करते हैं। अस्पताल में आपातकाल सेवा में कम से कम एक चिकित्सक को रुकना चाहिए। इस दौरान एक व्यक्ति वीडियो बनाने लगा। उसे अधिकारियों ने वीडियो बंद कराके भगा दिया गया। इस संबंध में तहसीलदार सर्वेश सिंह गौड़ ने बताया की पीएससी में रुकने के लिए आवास सही नहीं है। इस कारण डॉक्टर नहीं रुक सकते। बाहर से दवा नहीं लिखने की हिदायत दी है। मरीज की हालत सही नहीं हो, तो फौरन रेफर कर दिया करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed