फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Complaint came to Sadhvi for molesting a woman

Fatehpur News: साध्वी से शिकायत को आई महिला से छेड़खानी

Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Complaint came to Sadhvi for molesting a woman
- गांव की कई महिलाओं के साथ आई थी पीड़िता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। पनई इनायतपुर गांव में हो रहे निर्माण के पक्ष में आईं महिलाओं में एक गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मलवां थाना क्षेत्र के पनई इनायतपुर गांव के निर्माण के दौरान कुछ घरों को गिराए जाने का प्रधान पर आरोप लगा है। मामले में प्रधान पक्ष से गांव से करीब एक सैकड़ा महिलाएं डाक बंगले में शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद साध्वी निरंजन ज्योती से मिलने पहुंचीं। निर्माण कार्य का विरोध करने वालों के खिलाफ शिकायत की थी। गांव की एक महिला का आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष का अनिल उर्फ गुनीराम भी भीड़ में शामिल हो गया।
विज्ञापन

साध्वी से मिलने के दौरान ही महिला से धक्का-मुक्की कर अभद्रता की। विरोध करने पर महिला को गाली-गलौज कर भाग निकला। मामले को लेकर 33 महिलाओं की ओर से अनिल के खिलाफ शिकायत की गई। प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि महिला के आरोप पर अनिल के खिलाफ छेड़खानी, गाली गलौज, धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed