फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Committees are not picking up manure, DAP is dumped in the depot

Fatehpur News: समितियां नहीं उठा रही खाद, डिपो में डंप है डीएपी

Mon, 27 Nov 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 27 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Committees are not picking up manure, DAP is dumped in the depot
फतेहपुर। जिले में खाद की भरपूर मात्रा आने के बावजूद भी कई किसानों के हाथ खाली हैं। वहीं, समितियां निर्धारित मानक से कम खाद उठा रही हैं और समय से आपूर्ति भी नहीं कर रहीं। ऐसे में कई किसान परेशान हैं। समिति सचिव डिपो से फुटकर तौर पर खाद ले रहे हैं, जिसका तुरंत वितरण हो जाता है।
विज्ञापन

जिले में 74 सहकारी साधन समितियां संचालित हैं। पिछले दिनाें तक जिले में खाद की मारामारी होने से किसानों के बीच हाहाकार मचा था। बीते मंगलवार को डीएपी की 2700 एमटी की रैक आने के बाद ऐसा लगा था कि अब खाद की समस्या नहीं होगी। लेकिन इसके बावजूद अभी भी कई समितियों में सुचारू रूप से खाद नहीं मिल रही है। शुक्रवार को खागा, छिवलहा और बिलंदा सहकारी समिति में खाद को लेने के लिए कई किसान परेशान हुए थे।
विज्ञापन




वहीं, शनिवार और रविवार को बहुआ समिति में भी खाद का टोटा रहा। जबकि इफको के डिपो में इस समय करीब 1500 एमटी खाद मौजूद है। इससे साफ है कि समिति सचिव समय से खाद नहीं उठा रहे हैं। वहीं, निर्धारित मानक से कम फुट कर तौर पर खाद लेते हैं। साथ ही वह समय से खाद का रुपये भी नहीं जमा करते। जबकि इस समय गेहूं की बुआई के लिए किसानों को खाद की सख्त जरूरत है। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि निबंधन के माध्यम से समितियों को निर्धारित मानक पर खाद दी जाएगी। फुट कर तौर पर किसी समिति को खाद नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed