{"_id":"644ab81c314a49b5260f8e79","slug":"commissioner-and-ig-arrived-to-see-the-status-of-counting-place-fatehpur-news-c-12-1-203803-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मतगणना स्थल का स्थिति देखने पहुंचे कमिश्नर और आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मतगणना स्थल का स्थिति देखने पहुंचे कमिश्नर और आईजी
Thu, 27 Apr 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। चार मई तारीख तय होते ही जिला स्तरीय अधिकारी हर दिन मतगणना स्थलों का जायजा ले रहे हैं। वहीं गुरुवार को कमिश्नर विजय विश्वास पंत और आईजी चंद्र प्रकाश चुनाव संबंधी जानकारी लेने पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने फतेहपुर में राजकीय इंटर कालेज, बहुआ और असोथर के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का स्थलीय जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कहा कि मतगणना स्थल पर समय से बैरिकेडिंग करा ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय, प्रवेश-निकासी समेत सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं, चुनाव संबंधी बैठक कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में ली।
बैठक में बताया गया कि जनपद में प्रथम चरण के अंतर्गत कुल 10 नगर निकायों में निर्वाचन होने हैं। उसमें दो नगर पालिका परिषद एवं आठ नगर पंचायत शामिल हैं। जनपद में 4 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 90 हजार 790 है। इसमें एक लाख 85 हजार 444 महिला मतदाता और दो लाख पांच हजार 346 पुरुष मतदाता हैं। कमिश्नर पंत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य निर्वाचन आयोग के जारी नियमों व निर्देशों का अक्षरश: पालन कराते हुए चुनाव सम्पन्न कराया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मतपत्र समय से उपलब्ध करा दिया जाए। चुनाव के दौरान कंट्रोल रूम सक्रिय रहें। कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल विज्ञान भवन में बैरिकेडिंग, टेंट, पेयजल, शौचालय एवं पोलिंग पार्टी के नम्बरवार ही टेबल व्यवस्थित की जाए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम श्रुति, एसपी राजेश कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन व सीडीओ सूरज पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार सदर सहित संबंधित उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- --
इनसेट
माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटें
आईजी चन्द्र प्रकाश ने कहा कि शत प्रतिशत शस्त्रों को जमा करा लिया जाए। दुकानों में जमा शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करा लिया जाए। अवैध शराब की बिक्री किसी भी दशा में न हो, उस पर पैनी निगाह रखी जाए। जनपद की सीमा पर विशेष निगरानी रखते हुए फ्लाइंग स्क्वाट टीम प्रभावी ढंग से कार्य करें। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में विस्तारित व नयी बनाई गई नगर पंचायतों में विशेष निगरानी रखी जाए। रूट चार्ट बनाकर फ्लैग मार्च किया जाय। पुलिस बल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एक ही वाहन से जाएं। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाए।