फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Code violation report on 50 including Sadar MLA

सदर विधायक समेत 50 पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Code violation report on 50 including Sadar MLA
फतेहपुर। सदर विधायक विक्रम सिंह समेत उनके 50 समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर, टेक्सारी खुर्द और औरेई गांव में सदर विधायक ने समर्थकों के साथ 20 जनवरी को बगैर अनुमति चुनावी मीटिंग की थी। जिसका फेसबुक पर वीडियो वायरल हुआ।
आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर थाने के एसआई कमलाशंकर जांच करने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच के बाद विधायक और समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी समेत 50 के खिलाफ मजिस्ट्रेट टीम ने संहिता के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी ने हुसैनगंज कस्बे में 20 जनवरी को नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम कराया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो को सचिन पाल मजिस्ट्रेट विधानसभा क्षेत्र ने संज्ञान में लिया। जिसके बाद शिवाकांत तिवारी और उनके 50 अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed