फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CMO takes a strict view of the filth at the PHC; inquiry initiated against the sanitation worker.

Fatehpur News: पीएचसी में गंदगी पर सीएमओ सख्त, सफाईकर्मी के खिलाफ जांच शुरू

Fri, 17 Jul 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
CMO takes a strict view of the filth at the PHC; inquiry initiated against the sanitation worker.
फतेहपुर। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने बुधवार सुबह नवीन पीएचसी औंग का निरीक्षण किया। ओपीडी परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जता सफाईकर्मी विजय कुमार के खिलाफ जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजन सिंह के साथ वार्ड, ओपीडी, प्रसव कक्ष और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती और उपचार करा चुके कई मरीजों से फोन पर बातचीत कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और कर्मचारियों के व्यवहार की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में गंदगी, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन के सहयोग से बाजार के दिनों में अस्पताल परिसर को बाइक और साइकिल स्टैंड बनने से रोकने तथा परिसर में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि सफाईकर्मी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। एक-दो दिन में रिपोर्ट आने के बाद निलंबन या स्थानांतरण पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed