फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cloth stuffed in mouth, hands and legs tied and thrown, case of attempt to murder

Fatehpur News: मुंह में कपड़ा ठूंसा, हाथ-पैर बांधकर फेंका, हत्या की कोशिश का मुकदमा

Thu, 14 Mar 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Cloth stuffed in mouth, hands and legs tied and thrown, case of attempt to murder
किशनपुर। खेत पर बकरी घुसने पर बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंस, हाथ पैर बांधकर जंगल में फेंकने के मामले में खेत मालिक पर हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एकडला निवासी राजेंद्र सोनकर का आठ वर्षीय पुत्र धर्मजीत सोनकर दोस्त दीपक के साथ मंगलवार दोपहर बकरियां चराने जंगल गया था। जंगल किनारे गांव के गया सोनकर के खेत में बकरियां पहुंच गईं। गया ने बकरियों पर कुल्हाड़ी से हमला किया। एक बकरी कुल्हाड़ी लगने से घायल हो गई। जंगल से दीपक घायल बकरी को घर लेकर चला गया। आरोप है कि गया सोनकर ने धर्मजीत के मुंह में पकड़ा ठूंस दिया। रस्सी से हाथ और पैर बांध दिए। परिजन खोजबीन करते जंगल पहुंचे। सरपत के बीच शाम को धर्मजीत बंधक हालत में मिला था। करीब दो घंटे बाद रात को पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने बच्चे को बंधक हालत में बाहर निकाला गया। बच्चे के पिता राजेंद्र की तहरीर जान से मारने की नीयत से बंधक बनाकर फेंकने का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मौके की प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह जांच की। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि बच्चे के पिता की तहररीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना दौरान साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गैरइरादतन हत्या में गवाह है गया सोनकर
करीब एक साल पहले एक महिला की कुएं में गिरने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गया सोनकर मुकदमे का गवाह है। उसने कुछ दिन पहले कोर्ट में गवाही दी है। पीड़ित बच्चे का पिता भी मुकदमे में आरोपी है। गवाह होने के नाते भी साजिश की चर्चा सामने आ रही है। घटना से गया सोनकर इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed