फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cloth market full of customers, enthusiasm among traders

Fatehpur News: कपड़ा बाजार में ग्राहकों की रौनक, व्यापारियों में उत्साह

Wed, 25 Feb 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cloth market full of customers, enthusiasm among traders
फतेहपुर। सहालग के साथ ही होली नजदीक आते ही जिले का कपड़ा बाजार पूरी तरह रौनक से भर गया है। साड़ी, सूट, जींस और शर्ट की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। रंगों के त्योहार को लेकर बढ़ी खरीदारी से चौक, ज्वालागंज, बाकरगंज और पटरी बाजार सहित अन्य बाजारों में चहल-पहल लौट आई है। व्यापारियों को होली से पहले अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

महिलाओं को देसी और सिल्क की साड़ियां ज्यादा पसंद आ रही हैं जो बजट में होने के साथ आरामदायक भी हैं। युवतियों में सूट की मांग बढ़ी है, जबकि युवाओं के बीच जींस, टी-शर्ट और डेनिम शर्ट की खरीदारी अधिक हो रही है। मध्य कीमत वाले कपड़ों की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है और जैसे-जैसे होली नजदीक आएगी, बाजार में भीड़ और बिक्री दोनों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

चौक बाजार के व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि साड़ियों और सूट की मांग में तेजी आई है। व्यापारी विकास खन्ना ने कहा कि युवाओं में जींस और डेनिम शर्ट की मांग बढ़ी है। बाकरगंज के अमित वर्मा के अनुसार महिलाओं में देसी लुक और हल्के फैब्रिक की साड़ियां पसंद की जा रही हैं। मनोज शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों बाजार में रौनक लौट आई है और होली नजदीक आते ही बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों ने भी संतोष व्यक्त किया। चौक बाजार में गृहिणी सीमा देवी ने साड़ी और बच्चों के कपड़े खरीदे। ज्वालागंज निवासी कॉलेज छात्रा नेहा गुप्ता ने हल्के रंग और आरामदायक कपड़े पसंद किए। लाला बाजार में निजी कर्मचारी राहुल सिंह ने जींस और टी-शर्ट खरीदी, जबकि बाकरगंज की पूनम यादव ने नए डिजाइन आने से खरीदारी में आसानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed