{"_id":"66c7b13337ec81744002f804","slug":"cleaning-done-for-the-participants-stay-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-119980-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रतिभागियों के ठहरने के लिए कराई गई साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रतिभागियों के ठहरने के लिए कराई गई साफ-सफाई
विज्ञापन
फतेहपुर। रैन बसेरा की गंदगी गुरुवार साफ कराई गई। दूसरे शहरों से पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यार्थियों के ठहरने के प्रबंध किए गए हैं।
शहर में शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला दिन है। इसमें करीब 30 हजार अभ्यर्थी शहर पहुंचेंगे। इनके रुकने के लिए मुराइनटोला नवीन मार्केट के पीछे नगर पालिका का रैन बसेरा है। इसमें 50 से 60 अभ्यर्थी रुक सकते हैं। इसमें चारों तरफ गंदगी फैली थी। इस खबर का प्रकाशन अमर उजाला ने गुरुवार को किया। इस पर संज्ञान लेकर सदर नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने रैनबसेरा की साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था की।
रैन बसेरे तक पहुंचने के लिए अभ्यार्थी को बस स्टॉप से पत्थरकटा नवीन मार्केट और रेलवे स्टेशन से पटेल नगर होते हुए नवीन मार्केट तक पहुंचना है। नवीन मार्केट के पीछे करीब सौ कदम में रैन बसेरा है। इसमें 50 से 60 अभ्यार्थियों के रुकने की व्यवस्था है। जो कि पूरी तरह से निशुल्क है।