{"_id":"646d10d382b466f084011ea4","slug":"class-eight-pass-tractor-driver-conspired-to-rob-fatehpur-news-c-12-1-249731-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कक्षा आठ पास ट्रैक्टर चालक ने लूट की रची साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कक्षा आठ पास ट्रैक्टर चालक ने लूट की रची साजिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। कक्षा आठ पास ट्रैक्टर चालक ने लूट का एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर तीन फायदे उठाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे सब कुछ कबूल दिया। पुलिस ने उसके छिपाए रुपये बरामद किए और वादी को जेल भेज दिया।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी राजेंद्र कुमार कक्षा आठ पास है। वह स्वयं का ट्रैक्टर का चालक है। उसका खाता महरहा गांव स्थित बैंक में है। बैंक से कर्ज के रूप में सोमवार दोपहर डेढ़ लाख रुपये लिए। इसके बाद घर जा रहा था। उसने महरहा नहर पटरी के पास 112 नंबर में लूट की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि घर लौटते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका। उसके साथ मारपीट की और बैंक से निकाले डेढ़ लाख रुपये नकदी लूटकर भाग निकले। पुलिस ने उससे संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। उसने गांव के अजय पर आरोप लगाया। पुलिस ने अजय का मोबाइल लोकेशन निकाला।
लोकेशन के आधार पर अजय रात को घर में सोते मिला। पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा। पुलिस ने अजय और राजेंद्र के बीच रंजिश खंगाली। राजेंद्र, अजय के भाई का करीबी है। पुलिस के मुताबिक अजय का भाई जमीन बेचना चाहता है, लेकिन उसमें अजय बाधा बना है। पुलिस राजेंद्र से सख्ती से पेश आई। पुलिस के सामने अजय टूट गया। पुलिस को राजेंद्र घटनास्थल ले गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पत्थर के नीचे दबाकर रुपये रखे थे। पत्थर को झाड़ी से छिपाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने लूट के दर्ज मामले में धाराओं का परिवर्तन किया और वादी को ही मुल्जिम बनाया। जांच में और भी तथ्य सामने आए। दरअसल, बैंक से निकाली रकम कर्ज के तौर पर थी। लूट साबित होने पर उसे बैंक में रकम जमा नहीं करनी पड़ती। दूसरा जमीन खरीद फरोख्त में बाधा बना अजय जेल चला जाता। उसके भाई की जमीन लिखवाना आसान हो जाता। तीसरा अजय की पत्नी भी राजेंद्र को जमीन खरीदने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। वह अकेली होने के कारण कुछ नहीं पाती। घटना में पुलिस और भी लोगों के शामिल होने का अंदेशा जता रही है। प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि झूठा मुकदमा लिखाने के आरोपी राजेंद्र को जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उस पर कार्रवाई होगी।