फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Clashed with quad bikes, mother-son's death

ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, मां-बेटे की मौत

Thu, 30 Jun 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Clashed with quad bikes, mother-son's death
पत्नी और बच्चे के शव के पास बैठा मोहम्मद हसन। - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के साथ बच्चे का इलाज कराकर लौट रहे युवक की बाइक मोड़ पर ट्रैक्टर से भिड़ गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक चुटहिल हो गया।
विज्ञापन



खागा कोतवाली क्षेत्र के पेरी गांव के मोहम्मद हसन के आठ माह के बच्चे मोहम्मद कैफ की तबियत खराब हो गई थी। वह पत्नी अख्तरी बानो (28) के साथ बच्चे का इलाज कराने हथगाम गया था। वहां से लौटते समय नेशनल हाईवे पर नौबस्ता मोड़ पर ट्रैक्टर आ गया। अचानक सामने ट्रैक्टर देख बाइक सवार संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन


तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर में भिड़ गई। टक्कर लगते ही अख्तरी गोद में लिए बच्चे के साथ उछलकर दूर जा गिरी। मोहम्मद हसन भी गिर गया। हादसा होता देख आसपास के लोग दौड़कर आ गए। आनन-फानन में एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रामा सेंटर में जांच के बाद डॉक्टरों ने अख्तरी और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चुटहिल हसन का उपचार किया। पत्नी और बच्चे की मौत की खबर सुनकर हसन बदहवास हो गया। हादसे की सूचना पहुंचते ही गांव में माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।


उजड़ा परिवार बची एक संतान- फतेहपुर। दुर्घटना में मोहम्मद हसन की पत्नी और एक बेटे की मौत से परिवार उजड़ गया। परिजनों ने बताया कि उसके दो बेटों में अब बड़ा बेटा सैफ बचा है। मोहम्मद हसन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed