फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic problem

कूड़ा घर में तब्दील हो गया 13 करोड़ से बना सालिड वेस्ट प्लांट...

Tue, 11 Aug 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
civic problem
फतेहपुर। शहर की नगर पालिका के पास कूड़ा डंप करने को जगह नहीं है। कूड़ा निस्तारण के लिए बनाया गया सालिड वेस्ट प्लांट बिना संचालित हुए कंडम हो गया। खाद बनाने के लिए बने दूसरे प्लांट में छह माह से ताला बंद है। ऐसे में नगर पालिका ने सालिड वेस्ट प्लांट परिसर को ही कूड़ा डंपिंग सेंटर बना दिया। यह स्थान भी बहुत जल्द कूड़े से फुल होने वाला है। ऐसे में नगर पालिका शहर के बाहर सड़क किनारे खाली जमीनों पर कूड़ा डाल कर पल्लू झाड़ रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका सीमा में मलाका गांव के पास नगर पालिका ने एक दशक पहले 13 करोड़ की लागत से कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया था। ठेके में चलाने के लिए संस्था एटूजेड को दिया गया, लेकिन संस्था ने प्लांट एक दिन भी नहीं चलाया। अब प्लांट की अधिकांश मशीनें गायब हैं। पालिका ने कब्जा कर गेट में ताला बंद कर रखा है। इसे चलाना अब नगर पालिका के बूते की बात नहीं है।
विज्ञापन

सालिड वेस्ट प्लांट कंडम होने के बाद नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए 22 लाख की लागत से पोस्टमार्टम हाउस के पीछे एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया है। यहां पर कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाने का प्रावधान है, लेकिन प्लांट बनकर तैयार होने के बाद छह महीने से प्लांट में ताला बंद है। यहां पर कूड़ा डालने की शुरुआत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के पास कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से कूड़ा डंपिंग की बड़ी समस्या है। छह साल से नगर पालिका सालिड वेस्ट प्लांट परिसर में पूरे शहर का कूड़ा डंप कर रही है। यह जमीन भी कूड़े से भरने के करीब है। नगर पालिका हर दिन दो डंपर कूड़ा यहां पहुंचा रही है। शेष कूड़ा शहर के बाहर सड़कों के किनारे खाली पड़ी जमीनों पर डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed