फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः दिल्ली के लिए आठ अतिरिक्त बसें

Sat, 22 Oct 2022 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
civic
फतेहपुर। त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली रूट पर आठ अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। वहीं, चित्रकूट मेला में 40 बसें चलाई जाएंगी। यह बसें धाता, महेवा और बहुआ, तिंदवारी व बांदा होकर चित्रकूट जाएंगी। बसों का संचालन करने के लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो में 112 बसें हैं। इनमें 89 बसें निगम की और 23 बसें अनुबंधित हैं। धनतेरस और दिवाली पर्व को लेकर दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। शनिवार से दिल्ली रूट पर 10 बसें चलेंगी। वहीं, चित्रकूट मेला में अन्य रूट पर बसों की कटौती करके 40 बसें चलाई जाएंगी। जिसमें 28 बसें बहुआ, बांदा होकर चलेंगी। धाता, महेवा रूट पर 12 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा आगरा रूट पर दो बसें लगाई गई हैं। 44 बसें कानपुर-प्रयागराज रूट पर चलाई जाएंगी। इस रूट में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को लेकर परिवहन निगम ने चालक, परिचालक व अन्य कर्मियों की छुट्टी अगले 10 दिन के लिए रद्द कर दिया है। लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी। 22 अक्तूबर यानि शनिवार से 31 अक्तूबर तक छुट्टियां रद्द की गई है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की पहल पर त्योहार पर कर्मचारियों को डीए का एरियर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। चित्रकूट मेला के लिए भी बसों को लगा दिया गया है। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - दयाशंकर सिंह, एआरएम, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed