फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः खागा, धाता, खखरेरू के वार्ड महापुरुषों के नाम

Fri, 26 Aug 2022 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
civic
खागा। निकाय चुनावों से पहले खागा तहसील की तीन नगर पंचायतों के सभी वार्डों के नाम क्रांतिकारियों, वीरांगनाओं, महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं। वार्डों का परिसीमन करते हुए नए नामों की सूची शासन को भेजी है। डीएम ने प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। अब शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

सबसे बड़ा बदलाव खागा नगर पंचायत में हुआ है। वहां सभी वार्डों के नाम बदले गए हैं। खखरेरू व धाता ग्राम सभा का नगर पंचायत में गठन इसी वर्ष हुआ है। खागा नगर पंचायत में अब तक 18 वार्ड हैं। नए परिसीमन के बाद इसकी संख्या 21 हो गई है। तीनों नगर पंचायतों का परिसीमन किस तरह हुआ है, किसका घर किस वार्ड में आएगा, यह जल्द ही अधिकारिक रूप से यहां की जनता को बताया जाएगा।
विज्ञापन

नए परिसीमन के बाद नाम
.........................................
वार्ड संख्या - नाम
.....................................
01 - अम्बेडकर नगर
02 - ज्योतिबा फुले नगर
03 - सुजान नगर
04 - आजाद नगर
05 - विवेकानन्द नगर
06 - भगत सिंह नगर
07 - शिव नगर
08 - बुद्ध नगर
09 - सरदार नगर
10 - कृष्णा नगर
11 - शहीद उधम सिंह नगर
12 - राजगुरू नगर
13 - रमाबाई नगर
14 - ठाकुर निर्मल सिंह नगर
15 - ठाकुर दरियाव सिंह नगर
16 - राजपूत नगर
17 - अब्दुल कलाम नगर
18 - रामनगर
19 - अशफाक नगर
20 - विजय नगर
21 - तिलक नगर
खागा में भौगोलिक रूप से बदलाव
नगर पंचायत खागा में वार्डों के नाम बदलने के साथ भौगोलिक रूप से वार्डों के परिसीमन में भी बदलाव किया गया है। वार्डों का परिसीमन स्वीकृत होने के बाद नगर पंचायत विस्तृत रूप से इसका प्रकाशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारीकान धाता
ग्राम सभा से नगर पंचायत बनी कारीकान धाता के वार्डों के नाम तय हो गए हैं। वार्ड नंबर एक-अंबेडकर नगर, दो- ज्योतिबा फुले नगर, तीन-भीम नगर, चार-बुद्ध नगर, पांच-महावीर नगर, छह-आजाद नगर, सात-तिलक नगर, आठ- आचार्य नरेंद्र देव नगर, नौ-दरियाव सिंह नगर, 10- दीन दयाल नगर, 11- अब्दुल कलाम नगर, 12- पटेल नगर, 13 श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर, 14- रमाबाई नगर, 15- सरोजनी नायडू नगर और 16- विवेकानन्द नगर नाम से जाने जाएंगे।
खखरेरू नगर
ग्राम सभा से नगर पंचायत बनी खखरेरू के वार्डों के नाम इस प्रकार होंगे। एक-अंबेडकर नगर, दो-गांधी नगर, तीन- लक्ष्मीबाई नगर, चार-जोधा सिंह नगर, पांच- पं. दीनदयाल नगर, छह-प्रताप नगर, सात- सरदार पटेल नगर, आठ- अहिल्या बाई होल्कर नगर, नौ-चंद्रशेखर नगर, 10- सुखदेव नगर, 11- अटल नगर, 12- रामनगर, 13- सरोजनी नगर, 14- विजय नगर, 15- कृष्णा नगर।

तीनों नगर पंचायत के परिसीमन और वार्डों के नाम का प्रस्ताव जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। शासन को प्रस्ताव पहुंच चुका है। हरी झंडी मिलने के बाद परिसीमन के बारे में जानकारी प्रकाशित की जाएगी।
- लालचंद्र मौर्या, ईओ खागा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed